CG – पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश...इस वजह से उठाया खौफनाक कदम..! - Balaji 36 News

CG – पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश…इस वजह से उठाया खौफनाक कदम..!


बिलासपुर। जिले के कतिया पारा से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां आर्थिक तंगी और डिप्रेशन के चलते विजय कश्यप ने मूंगा पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। विजय फूल व्यवसाय से जुड़े थे और उनकी शादी 18 फरवरी को तय थी। कर्ज़ और लोन की समस्या ने उन्हें इस घातक कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, और फरार आरोपी पुष्पेंद्र देवांगन की तलाश जारी है।

कतिया पारा के विजय कश्यप उर्फ दीनू ने ने डिप्रेशन और आर्थिक तंगी से परेशान होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। विजय ने एक निजी लोन ऐप से पैसा लिया था, जिसे उन्होंने पुष्पेंद्र देवांगन को दिया था, जो पिछले दो महीने से फरार हैं। विजय पर बढ़ते कर्ज़ और ₹1100 प्रतिदिन की ईएमआई का दबाव था। इसी मानसिक तनाव को कारण बताया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *