CG : पति-पत्नी सहित तीन साल की बच्ची हुई सड़क हादसे का शिकार, हादसे में पत्नी की मौत - Balaji 36 News

CG : पति-पत्नी सहित तीन साल की बच्ची हुई सड़क हादसे का शिकार, हादसे में पत्नी की मौत


बलोद: एक दंपत्ती सड़क हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई। वहीं पति और तीन साल की मासूम बच्ची की हालत गंभीर है। यह घटना डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव की है। सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुुंची। मिली जानकरी के मुताबिक, पति, पत्नी और बच्ची कार में सवार होकर लाटाबोड़ से घोठिया आ रहे थे। इस दौरान कार अज्ञात वाहन से टकराने के बाद पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में पत्नी की मौत हो गई। वहीं तीन साल की बच्ची और पिता गम्भीर घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को राजनांदगांव रेफर किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *