CG – लहूलुहान हालत में मिली युवक की लाश : पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक की टीम….. - Balaji 36 News

CG – लहूलुहान हालत में मिली युवक की लाश : पत्थर से कुचलकर उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक की टीम…..


कोरबा। जिले से सनसनी खेज मामला सामने आया है। भैसमा में साप्ताहिक बाजार के पास सैगोन बाड़ी में आज एक युवक के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने युवक की हत्या के बाद उसकी पहचान छुपाने के लिए चहरे को पत्थर से कुचल दिया गया। इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने मौके पर डाॅग स्क्वायड और फोरेंसिक की टीम को बुलाया गया। मौके से पुलिस ने सुराग जुटाने के साथ ही मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

जानकारी के अनुसार, यह उरगा थाना क्षेत्र का मामला है। यहां अज्ञात आरोपी ने युवक के सिर को बुरी तरह पत्थर से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। उरगा थाना पुलिस ने सूचना के बाद पहुंची मौके पर जांच कार्रवाई में जुट गई है। वहीं अधिक जानकारी जुटाने के लिए मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड बुलाया गया है।

जिले में भैसमा, सबसे बड़े ग्राम पंचायतों में से एक है। यहां साप्ताहिक बाजार के पास बाड़ी में शव मिलने के मामले में पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। युवक का सिर बुरी तरह पत्थर से कुचले जाने के चलते शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *