बड़ी खबर : स्वच्छता दीदियों के लिए मुख्यमंत्री साय ने की बड़ी घोषणा, मानदेय राशि में की वृद्धि, रायपुर निगम के लिए 200 करोड़ - Balaji 36 News

बड़ी खबर : स्वच्छता दीदियों के लिए मुख्यमंत्री साय ने की बड़ी घोषणा, मानदेय राशि में की वृद्धि, रायपुर निगम के लिए 200 करोड़


रायपुर। चुनाव आचार संहिता की घोषणा से ठीक पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दो बड़ी घोषणाएं की है. उन्होंने स्वच्छता दीदियों को हर माह 8000 रुपये का मानदेय राशि दिए जाने का ऐलान किया है. इसके साथ ही उन्होंने रायपुर निगम के लिए 2 सौ करोड़ रुपए की बड़ी सौगात दी है.

बता दें, स्वच्छता दीदियों को अब तक हर महीने 7200 रुपए का मानदेय दिया जाता था. मुख्यमंत्री साय ने इस राशि में 800 रुपए बढ़ाते हुए उन्हें 8000 प्रति माह दिए जाने की घोषणा की है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *