रिश्ता हुआ कलंकित : भाई ने नाबालिग बहन के साथ की दरिंदगी, 9 वर्षीय बहन को बनाया हवस का शिकार, फिर जो हुआ….. - Balaji 36 News

रिश्ता हुआ कलंकित : भाई ने नाबालिग बहन के साथ की दरिंदगी, 9 वर्षीय बहन को बनाया हवस का शिकार, फिर जो हुआ…..


रायपुर। जिले से रिश्तें को कलंकित कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां चचेरे भाई ने नाबालिग बहन को अपनी हवस का शिकार बनाया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, चचेरे भाई (20 वर्ष) ने नाबालिग बहन को बहाने से घर में बुलाया। इस दौरान आरोपी ने अपनी 9 वर्षीय बहन के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी पीड़ित के परिजनों को पता चलने के बाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसके विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *