CG – राजधानी में बड़ा हादसा,गिरी निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की छत,एक की मौत,9 घायल,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी… - Balaji 36 News

CG – राजधानी में बड़ा हादसा,गिरी निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत की छत,एक की मौत,9 घायल,रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…


रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर के वीआईपी रोड पर निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत गिरने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है। मृतक का नाम रहमत खान है। वहीं छत के मलबे में दबने से करीब 9 मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का मामला है।

मिली जानकारी के मुताबिक 8वें मंजिल में छत ढलाई का काम चल रहा था, तभी छत का एक हिस्सा गिर गया। साथ में सेंटरिंग और लोहे का स्टैंड भी गिरा है। इसी में सभी मजदूर दबे थे। घायलों में बिहार के मजदूर भी शामिल हैं। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायल मजदूरों को कौशल्या विहार के VY हॉस्पिटल भेजा गया है। कुछ लोगों को ज्यादा चोट आई है। पुलिस और प्रशासन की टीम बचाव कार्य में जुटी है। वहीं SSP लाल उमेद ने बताया कि मलबा हटाने का काम चल रहा है। जांच के बाद डिटेल में जानकारी देंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *