Breaking: महादेव घाट खारुन नदी में पानी मे तैरते मिली महिला की लाश, जाँच में जुटी पुलिस - Balaji 36 News

Breaking: महादेव घाट खारुन नदी में पानी मे तैरते मिली महिला की लाश, जाँच में जुटी पुलिस


रायपुर : राजधानी के महादेव घाट में खारुन नदी से एक महिला का संदिग्ध शव बरामद हुआ है। शव पानी में तैरता हुआ पाया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

अब तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए नदी के आसपास की निगरानी बढ़ा दी गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *