CG Naxal : अबूझमाड़ मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर, एक जवान शहीद, अत्याधुनिक हथियार बरामद - Balaji 36 News

CG Naxal : अबूझमाड़ मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर, एक जवान शहीद, अत्याधुनिक हथियार बरामद


 नारायणपुर। दक्षिणी अबूझमाड़ क्षेत्र में शनिवार शाम को हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने चार वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराया है। नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।

जवानों को घटनास्थल से एके 47, सेल्फ लोडिंग रायफल (एसएलआर) समेत अत्याधुनिक हथियार भी मिले हैं। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि मुठभेड़ में बड़े कैडर के नक्सली मारे गए हैं। नक्सलियों से लड़ते हुए दंतेवाड़ा जिला डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) के जवान प्रधान आरक्षक सन्नू कारम शहीद हो गए हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *