BREAKING: रायपुर जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव की अचानक बिगड़ी तबियत, डीकेएस अस्पताल में भर्ती - Balaji 36 News

BREAKING: रायपुर जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव की अचानक बिगड़ी तबियत, डीकेएस अस्पताल में भर्ती


रायपुर : रायपुर जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें घड़ी चौक स्थित डीकेएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भिलाई निगम नगर महापौर नीरज पाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव के पेट की मांसपेशी से जुड़ी बीमारी की वजह से उन्हें पहले मेडिकल फिटनेस के लिए मेकाहारा में भेजा गया था, जहां से सारी जांच रिपोर्ट आने के बाद अब उन्हें हर्निया के ऑपरेशन के लिए डीकेएस अस्तपाल में भर्ती किया गया है।

रायपुर जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेन्द्र यादव

गौरतलब हैं की बलौदाबाजार हिंसा मामले में विधायक देवेन्द्र यादव को पुलिस ने 17 अगस्त को भिलाई निवास से गिरफ्तार किया था। वहीं देवेन्द्र यादव को लगातार न्यायिक रिमांड बढ़ते ही जा रही है। वे राजधानी रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद है। अब उन्हें इलाज के लिए दाऊ कल्याण सिंह सुपर स्पेशलिटी हॉस्टिपल में भर्ती कराया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *