छत्तीसगढ़ में फिर एक हाथी की मौत...इस हाल में मिला नर हाथी का शव, मचा हड़कंप - Balaji 36 News

छत्तीसगढ़ में फिर एक हाथी की मौत…इस हाल में मिला नर हाथी का शव, मचा हड़कंप


बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज वन परिक्षेत्र से हाथी की मौत की खबर सामने आई है। जहां एक नर हाथी जंगल में मृत अवस्था में पाया गया है। हाथी का शव छतवा हरीहरपुर रोड के पास जंगल में मिला है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी की मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश में जुट गई है। डीएफओ सहित बड़ी संख्या में वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी घटना स्थल पर मौजूद हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।

हाथी की मौत किस वजह से हुई है, फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी हाथी के शव का पोस्टमार्टम कराने में जुटे हुए हैं। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी की मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *