उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले सांसद बृजमोहन, छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की चर्चा - Balaji 36 News

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मिले सांसद बृजमोहन, छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की चर्चा


नई दिल्ली : रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को नई दिल्ली में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ (Vice President Jagdeep Dhankhar) से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के विकास और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

इस दौरान प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा और सामाजिक कल्याण योजनाओं पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श हुआ। सांसद अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *