भारतीय नौसेना दिवस आज : भारतीय नौसेना के जवान साहस, शौर्य और निष्ठा के प्रतीक हैं- CM साय - Balaji 36 News

भारतीय नौसेना दिवस आज : भारतीय नौसेना के जवान साहस, शौर्य और निष्ठा के प्रतीक हैं- CM साय


रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज  भारतीय नौसेना दिवस पर जल सीमाओं के प्रहरी भारतीय नौसैनिकों और उनके परिवारों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने नौसेना के उन शूरवीरों को अपनी श्रद्धांजलि दी है जिन्होंने देश सेवा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया ।  साय ने कहा कि भारतीय नौसेना के जवान साहस, शौर्य और निष्ठा के प्रतीक हैं। उन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा और आपदा राहत के दौरान सराहनीय भूमिका निभाई है। उनकी सेवा और बलिदान का देश सदा ऋणी रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *