ब्रेकिंग: ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए महिला शिक्षिका से 17 लाख की ठगी! जांच में जुटी पुलिस - Balaji 36 News

ब्रेकिंग: ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए महिला शिक्षिका से 17 लाख की ठगी! जांच में जुटी पुलिस


नवापारा : गोबरा नवापारा में ऑनलाइन ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी ने गंज रोड निवासी महिला शिक्षिका ज्योति तेजवानी से ऑनलाइन गेमिंग ऐप हैजबर्ग डायमंडस में फायदा दिलाने का झांसा देकर 17 लाख रुपये की ठगी कर ली।

आरोपी ने शिक्षिका को ऐप में निवेश कर बड़ा लाभ होने का लालच दिया। जब ज्योति को ठगे जाने का अहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत पुलिस से शिकायत की।

फिलहाल, गोबरा नवापारा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने ऑनलाइन ऐप्स के प्रति लोगों को सतर्क रहने की सख्त चेतावनी दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *