CGPSC घोटाला : टामन सिंह सोनवानी की बढ़ी मुश्किलें, 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल - Balaji 36 News

CGPSC घोटाला : टामन सिंह सोनवानी की बढ़ी मुश्किलें, 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल


रायपुर : छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाले में आरोपी पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और श्रवण कुमार गोयल को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। विशेष अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। मामले की अगली सुनवाई 7 दिसंबर को होगी।

बता दें कि CBI ने दोनों आरोपियों को 18 नवंबर को गिरफ्तार किया था। 19 नवंबर को स्पेशल कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद दोनों 7 दिन की न्यायिक रिमांड पर थे। सीबीआई ने दोनों से 7 दिन तक CGPSC घोटाला मामले में पूछताछ की। टामन पर रिश्तेदारों और ब्यूरोक्रेट्स के बच्चों की नौकरी लगवाने का आरोप है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *