CG Crime : तेलंगाना बॉर्डर पर डबल मर्डर...नक्सलियों ने दिया वारदात को अंजाम..!! - Balaji 36 News

CG Crime : तेलंगाना बॉर्डर पर डबल मर्डर…नक्सलियों ने दिया वारदात को अंजाम..!!


रायपुर : छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य की सरहद पर माओवादियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में 2 ग्रामीणों को मौत की सजा दे दी है। रात में दोनों को घर से उठाकर ले गए। फिर दोनों को कुल्हाड़ी से वारकर मार डाला। इनमें से एक पंचायत सचिव भी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के शवों को बरामद कर लिया है। मामला तेलंगाना के मुलुगु जिले का है।

बताया जा रहा है कि, करीब 10 से 15 की संख्या में हथियारबंद नक्सली पेरूर गांव पहुंचे थे। उन्होंने गांव के पंचायत सचिव उइका रमेश और एक ग्रामीण उइका अर्जुन को घर से उठा लिया। जिसके बाद दोनों को गांव से बाहर लेकर गए। जिसके बाद दोनों पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगाकर कुल्हाड़ी से काट डाला।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *