भिलाईनगर/नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में लगभग 26 हजार के 70 प्लस से अधिक उम्र के वृद्वजन निवासरत है। प्रधानमंत्री जी द्वारा 70 प्लस के हितग्राहियो के लिए फ्री ईलाज की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए उन्हे स्वयं का आयुष्मान कार्ड बनाना होगा। आयुष्मान कार्ड बन जाने के बाद शासन द्वारा निर्धारित सभी बड़े अस्पतालो में जाकर ईलाज करवा सकते है।
इसी को देखते हुए अधिक से अधिक लोगो का आयुष्यमान कार्ड शीध्र बन जाए। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने स्वयं सामुदायिक संगठक एवं स्थानीय स्त्रोत व्यक्ति की बैठक लेकर के उनको आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कि अपने वार्ड, मोहल्ले एवं कार्यस्थल क्षेत्र में जाकर 70 प्लस वृद्वजनो से संपर्क कर उनका आयुष्मान कार्ड बनावे। इसके लिए उन्हे मोबाईल में आई.डी. प्रदान की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 70 प्लस आयुष्मान कार्ड के आंनलाईन वेबसाईड में जाकर अपने परिवार के बच्चो के माध्यम से इनराइड मोबाईस से आयुष्मान कार्ड बना सकते है। उसकी भी वैधता वही रहेगी। सभी वर्ग के लोग आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है। यह सुविधा सबके लिए है।
बैठक के दौरान जिले से देवेश द्विवेदी, नोडल अधिकारी अनिल सिंह, मिशन मैनेजर अमन पटले, सीओ, सीआरपी आदि उपस्थित रहे।
संलग्न-फोटो जनसम्पर्क अधिकारी
सी.ओ, सी.आर.पी. द्वारा भी बनाया जाएगा 70 प्लस वृद्वजनों का आयुष्मान कार्ड
https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1