CG : न्यायधानी में दिनदहाड़े लूट, शख्स से साढ़े तीन लाख कैश छीनकर भागे बाइक सवार लुटेरे - Balaji 36 News

CG : न्यायधानी में दिनदहाड़े लूट, शख्स से साढ़े तीन लाख कैश छीनकर भागे बाइक सवार लुटेरे


बिलासपुर :- बिलासपुर में खुलेआम दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है, यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सदर बाजार का है जहां एक शख्स बैंक से साढ़े तीन लाख रुपये निकालकर बाजार पहुंचा हुआ था, तभी अज्ञात लुटेरों ने रकम छीन ली। इस घटना के बाद पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने शुरू कर दिए है। साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश की जा रही है। घटना स्थल के आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर मामले में जुटी हुई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *