Aaj Ka Rashifal: 21 नवंबर को बना दो महायोग, 12 राशियों पर कैसा असर? जानें आज का राशिफल और उपाय - Balaji 36 News

Aaj Ka Rashifal: 21 नवंबर को बना दो महायोग, 12 राशियों पर कैसा असर? जानें आज का राशिफल और उपाय


Aaj Ka Rashifal 21 November 2024: हिन्दू पंचांग के अनुसार आज यानी 21 नवंबर को मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन गुरुवार है। आज ब्रह्म योग और शुक्ल योग का निर्माण हो रहा है। शुभ कार्य न करने का समय यानी राहुकाल का समय दोपहर 01 बजकर 27 मिनट से दोपहर 02 बजकर 46 मिनट तक रहेगा। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा 12 राशियों का राशिफल बताया गया है, आइए जानते हैं आपका आज का दिन कैसा रहेगा और कौन से उपाय अपनाने लाभकारी रहेंगे।

मेष राशि

किसी मूल्यवान वस्तु को पाने के योग बनेंगे। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

वृषभ राशि

भाई बहन या पड़ोसी के कारण चिंतित रहेंगे। वाणी पर संयम रखें। मन परेशान रहेगा। नौकरी में कार्य क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है । स्थान परिवर्तन के योग हैं। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करे और छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र करें।

मिथुन राशि

रिश्तों में निकटता आएगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धैर्यशीलता बनाए रखें। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है। घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब व्यक्ति को आटा या चावल या चीनी दान करें।

सिंह राशि

स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। सुबह सूर्य को जल दें और सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें ।

कन्या राशि

शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। नौकरी के लिए परीक्षा और साक्षात्कार आदि कार्यों में सफलता मिलेगी। वाणी पर संयम रखें। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार करा दें।

तुला राशि

श्वसन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के कारण तनाव मिलेगा। कारोबार का विस्तार होगा। धार्मिक संगीत के प्रति रुचि बढ़ेगी। सुबह किसी छोटी बच्ची को वस्त्र दें और गरीब को भोजन करा दें।

वृश्चिक राशि

बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।दांपत्य जीवन सुख में रहेगा। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं। परिवार की सेहत का ध्यान रखें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

धनु राशि

जल स्नान के प्रति सचेत रहें। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। घर परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। गाय को 4 रोटी बनाकर गुड़ के साथ दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहे। परिवार में सुख शांति रहेगी। नकारात्मक विचारों से बचे। सुबह कुत्ते को भोजन कर दें और घायल कुत्ते का उपचार करें।

कुंभ राशि

रोग या विरोधी सक्रिय रहेंगे। आलस्य से बचें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। सुबह शनि के बीज मंत्र का जाप करें और शाम को शनि मंदिर जाकर के तेल का दीया जला दें।

मीन राशि

आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। वाणी में मधुरता रहेगी। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *