CG- सब इंजीनियर सस्पेंड: कलेक्टर ने उपअभियंता को किया निलंबित,यहां बड़ी लापरवाही,जानिए मामला... - Balaji 36 News

CG- सब इंजीनियर सस्पेंड: कलेक्टर ने उपअभियंता को किया निलंबित,यहां बड़ी लापरवाही,जानिए मामला…


सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कोंटा नगर पंचायत के उप अभियंता देवेंद्र कुमार पहाड़ी को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में कलेक्टर ने आदेश जारी तत्काल प्रभाव से लागू किया।

दरअसल कोंटा नगर पंचायत के उप अभियंता देवेंद्र कुमार पहाड़ी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के खिलाफ सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी की थी। कोंटा भाजपा मंडल अध्यक्ष और जिला भाजपा के पदाधिकारियों ने मामले को लेकर कलेक्टर देवेश ध्रुव के सहित मंत्री केदार कश्यप और अरुण साव से शिकायत की थी। शिकायत के बाद कलेक्टर ने इस मामले में देवेंद्र कुमार पहाड़ी को निलंबित कर दिया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *