बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल, सुनील सोनी को जीत की अग्रिम बधाई देकर बांटी जा रही मिठाइयां - Balaji 36 News

बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल, सुनील सोनी को जीत की अग्रिम बधाई देकर बांटी जा रही मिठाइयां


रायपुर : रायपुर दक्षिण विधानसभा उप चुनाव के लिए आज सुबह 7 बजे से वोटिंग हुई जों की शाम 6 बजे तक तक चली, रायपुर उपचुनाव में 30 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिनके भाग्य का फैसला 23 नवंबर को होगा।

वहीं चुनाव ख़त्म होते ही रायपुर के भाजपा कार्यालय तत्पर परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है, सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई के अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर सुनील सोनी को जीत की अग्रिम बधाई दी, वहीं समर्थकों के साथ मिलकर आतिशबाजी कर मिठाइयाँ भी बांटी जा रही है, साथ ही सुनील सोनी ज़िंदाबाद के नारे भी लगाए। इस मौके पर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेतागण मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *