CG : घर में सो रहे परिवार पर हाथी ने किया हमला, कुचलने से दो बच्चों की मौत - Balaji 36 News

CG : घर में सो रहे परिवार पर हाथी ने किया हमला, कुचलने से दो बच्चों की मौत


सूरजपुर : जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां हाथी ने दो बच्चों की जान ले ली है। घटना सूरजपुर के रामानुजनगर इलाके का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रात करीब 1 सोते समय हाथियों का दल झोपड़ी में घुस गया। पति-पत्नी और 3 बच्चों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन दो बच्चे नहीं निकल सके। जिन्हें हाथियों ने रौंद दिया।

यह मामला सूरजपुर वनमंडल के प्रेमनगर के महेशपुर के आश्रित गांव चितखई का है। जहां जंगल में परिवार झोपड़ी बनाकर रह रहा था। 11 हाथियों के दल ने झोपड़ी को भी तहस-नहस कर दिया है। जंगल के पास ही हाथी डटे हुए हैं। माँ बाप ने भाग कर जान बचायी। वहीं वन विभाग ने तत्कालिक मुआवजा राशि उपलब्ध करायी है।

जानकारी के मुताबिक बिखू पंडो अपनी पत्नी और 5 बच्चे के साथ झोपड़ी में सो रहा था। हाथियों का दल अचानक झोपड़ी के पास पहुंचकर तोड़ने लगा। पति-पत्नी और तीन बच्चे भाग गए, लेकिन बिसू पंडो (11) और काजल (5) गहरी नींद में थे। इसलिए भागने में देरी हो गई। हाथियों ने उन्हें पटककर मार डाला। दोनों की मौके पर मौत हो गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *