BREAKING : मेकाहारा में लगी भीषण आग, कांच तोड़कर निकाला गया मरीज, मौके पर पहुंचे स्वास्थ मंत्री जायसवाल - Balaji 36 News

BREAKING : मेकाहारा में लगी भीषण आग, कांच तोड़कर निकाला गया मरीज, मौके पर पहुंचे स्वास्थ मंत्री जायसवाल


रायपुर : छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रायपुर के मेकाहारा में आग लग गई है। बताया जा रहा है कि एक मरीज का ऑपरेशन चल रहा था, तभी आग लग गई। मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंच गई है। फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दे दी गई है। मौके पर मौजूद अस्पताल स्टाफ आग बुझाने में जुटा हुआ है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका जताई जा रही है। ऑक्सीजन सिलेंडर और सेफ्टी की कोई व्यवस्था नहीं होने की वजह से मरीज को निकालने में देरी हुई। मरीज काफी देर तक ऑपरेशन थिएटर पर ही लेटा रहा।

बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शीशा तोड़कर मरीज को ऑपरेशन थियेटर से बाहर निकाला गया।अस्पताल में धुआं भर गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *