सलमान को मिली फिर से लॉरेंस के नाम से धमकी, मुंबई कंट्रोल रूम में आया कॉल - Balaji 36 News

सलमान को मिली फिर से लॉरेंस के नाम से धमकी, मुंबई कंट्रोल रूम में आया कॉल


bollywood news : सलमान खान को मंगलवार सुबह फिर एक्टर को लॉरेंस के नाम से धमकी मिली है। मुंबई कंट्रोल रूम में आए कॉल में कहा गया है कि अगर सलमान खान काले हिरण का शिकार करने पर बिश्नोई समाज की मंदिर जाकर माफी नहीं मांगते या 5 करोड़ रुपए नहीं चुकाते तो उनकी जान जा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई पुलिस ट्रैफिक कंट्रोल रूम के पास सोमवार को एक मैसेज आया था। आधी रात को एक अधिकारी की नजर उस मैसेज पर गई। मैसेज में लिखा गया था, ‘अगर सलमान जिंदा सलमान खान जिंदा रहना चाहता है तो उसे हमारे मंदिर जाकर माफी मांगनी पड़ेगी या 5 करोड़ रुपए देने होंगे। हमारी गैंग आज भी एक्टिव है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *