BREAKING : रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर फायरिंग, आदतन अपराधी पर चलाई गई दो गोलियां - Balaji 36 News

BREAKING : रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर फायरिंग, आदतन अपराधी पर चलाई गई दो गोलियां


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित सेंट्रल जेल के बाहर सोमवार की दोपहर गोली चली है। बताया जा रहा है कि, जेल में अपने किसी परिचित से मुलाकात कर निकलते ही आदतन अपराधी पर गोली चलाई गई है। आदतन अपराधी पर दो राउंड फायरिंग की गई है। आदतन अपराधी का नाम साहिल खान है। इस गोलीबारी में घायल साहिल खान को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *