सलमान खान को धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा, 2 करोड़ की मांगी थी फिरौती - Balaji 36 News

सलमान खान को धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा, 2 करोड़ की मांगी थी फिरौती


मुंबई।  : बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी अझर मोहम्मद मुस्तफा को मुंबई पुलिस ने धरदबोचा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल को फोन करके ये धमकी दी थी और 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। बता दें कि आरोपी मुंबई के बांद्रा ईस्ट का रहने वाला है।

 2 करोड़ की मांगी फिरौती

मुंबई पुलिस के ट्रैफिक डिपार्टमेंट को एक मैसेज भेजा गया था कि अगर 2 करोड़ रुपये नहीं दिए गए तो सलमान खान की हत्या कर दी जाएगी। धमकी भरा मैसेज मिलने के बाद वर्ली जिले की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा वर्ली ट्रैफिक पुलिस को 2 धमकी भरे मैसेज भेजे गए थे। वर्ली पुलिस ने धमकी देने वाले शख्स के खिलाफ BNS की धारा 354 (2), 308 (4) के तहत मामला दर्ज कर लिया था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *