Aaj Ka Panchang, 28 October 2024: आज रमा एकादशी का रखें व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय - Balaji 36 News

Aaj Ka Panchang, 28 October 2024: आज रमा एकादशी का रखें व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय


आज 28 अक्टूबर 2024 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और सोमवार दिन है। यह तिथि सोमवार सुबह 7.51 बजे तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आज ही एकादशी का व्रत किया जाएगा। इस तिथि पर चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र का योग रहेगा। इसके साथ ही इंद्र योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11,53 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक रहेगा। राहुकाल का समय सुबह 07.30 बजे से सुबह 9 बजे तक रहेगा। इस समय कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

28 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त

कार्तिक कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि – 28 अक्टूबर 2024 को सुबह 7.51 बजे तक रहेगी। फिर द्वादशी लग जाएगी। रमा एकादशी का व्रत आज (28 अक्टूबर) को किया जाएगा।

इंद्र योग- 28 अक्टूबर 2024 को पूरा दिन, पूरी रात इंद्र योग रहेगा

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र- 28 अक्टूबर 2024 को दोपहर 3.24 बजे तक

अमृत काल मुहूर्त – सुबह 6.04 बजे से सुबह 7.41 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त – शाम को 6.21 बजे से शाम 7.24 बजे तक

विजय मुहूर्त – दोपहर 2.21 बजे से दोपहर 3.25 बजे तक

निशीथ मुहूर्त – रात 11.43 बजे से रात दोपहर 12.22 बजे तक

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.05 बजे से लेकर सुबह 5.08 बजे तक

राहुकाल का समय

दिल्ली- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.17 बजे त

मुंबई- सुबह 08.03 बजे से सुबह 09.29 बजे तक

चंडीगढ़- सुबह 07.56 बजे से सुबह 09.20 बजे तक

लखनऊ – सुबह 07.37 बजे से सुबह 09.01 बजे तक

भोपाल- सुबह 07.48 बजे से सुबह 09.13 बजे तक

कोलकाता – सुबह 07.04 बजे से सुबह 08.29 बजे तक

अहमदाबाद- सुबह 08.07 बजे से सुबह 09.32 बजे तक

चेन्नई- सुबह 07.29 बजे से सुबह 08.57 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:30 बजे

सूर्यास्त – शाम 05.38 बजे


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *