CG NEWS : तेंदूपत्ता लोड ट्रक में लगी भीषण आग, 380 बोरा तेंदूपत्ता जलकर हुआ खाक, कूदकर ड्राइवर ने बचाई जान, जांच में जुटी पुलिस… - Balaji 36 News

CG NEWS : तेंदूपत्ता लोड ट्रक में लगी भीषण आग, 380 बोरा तेंदूपत्ता जलकर हुआ खाक, कूदकर ड्राइवर ने बचाई जान, जांच में जुटी पुलिस…


दन्तेवाड़ा। CG NEWS : जिले से हादसा होने की खबर सामने आ रही है जहां गीदम थाना क्षेत्र के अंतर्गत रोजे गांव में शनिवार देर रात तेंदूपत्ता से भरे ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई. जहां ट्रक में लोड 380 बोरा तेंदूपत्ता पूरी तरह जलकर राख हो गया। ड्राइवर ने ट्रक को पलटा कर किसी तरह अपनी जान बचाई. पुलिस अधिकारी शॉर्टसर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई है।

मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग ने रोजे में अस्थाई तेंदू पत्ता का गोदाम बनाया है. जहां गोदाम में बारसूर समिति और बड़े तमनार समिति का तेंदू पता था. यहाँ गोदाम बना है उसके ऊपर से बिजली लाइन भी निकली हुई है. पुलिस अलग अलग तरह से पड़ताल कर रही है.


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *