महिला पर छाई प्रेम की ऐसी दीवानगी, बच्चे को छोड़ प्रेमी संग हुई फरार, पति ने की इनाम देने की घोषणा, फिर जो हुआ…जानकर रह जाएंगे दंग… - Balaji 36 News

महिला पर छाई प्रेम की ऐसी दीवानगी, बच्चे को छोड़ प्रेमी संग हुई फरार, पति ने की इनाम देने की घोषणा, फिर जो हुआ…जानकर रह जाएंगे दंग…


रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक महिला अपने छोटे बच्चे को घर में छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई है। महिला के पति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी का पता बताने वाले को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। यह पूरा मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र के गमेकेला गांव का है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गमेकेला में रहने वाली एक विवाहिता सीमा भगत 18 अक्टूबर की सुबह 10 बजे खेत जाने के नाम से घर से निकली थी जो कि देर रात तक घर नहीं लौटी। जिसके बाद दूसरे दिन महिला के पति फिलि भगत ने लैलूंगा थाने में पत्नी के लापता हो जाने की शिकायत की।

घर पर अपने छोटे बेटे को छोड़कर फरार हुई महिला का पति फिलि भगत अपनी पत्नी की खोजबीन में जुटा हुआ था। इसी बीच उसे पता चला कि उसकी पत्नी सीमा भगत किसी दूसरे शख्स के साथ प्रेम करती थी और उसी के साथ वह भाग गई है। अपने बच्चे को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग जाने के बाद महिला के पति ने कहा है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका को कहीं भी काम न दिया जाए और उनका पता ठिकाना बताने वाले पर नगद 20 हजार रूपये इनाम देने की भी घोषणा की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *