राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायपुर आगमन, एम्स दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल - Balaji 36 News

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायपुर आगमन, एम्स दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल


रायपुर :  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सुबह विशेष विमान से रायपुर पहुंची। एयरपोर्ट पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। यहां से वह सीधे एम्स के लिए रवाना हुईं, जहां वह एम्स रायपुर के द्वितीय दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगी।-

इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति मुर्मू चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले छात्रों को डिग्री प्रदान करेंगी और उन्हें अपने आशीर्वचन से प्रेरित करेंगी।

एम्स के कार्यक्रम के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोपहर एक बजे राजभवन पहुंचेंगी, जहां कई गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात का कार्यक्रम भी तय किया गया है।राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है और रायपुर में उनका स्वागत बड़ी धूमधाम से किया गया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *