कड़ी मेहनत कर जीतेंगे रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट: कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा - Balaji 36 News

कड़ी मेहनत कर जीतेंगे रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट: कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा


रायपुर: रायपुर दक्षिण उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने आकाश शर्मा (Congress candidate Akash Sharma) को प्रत्याशी बनाया है, जिससे युवा कार्यकर्ताओं और नेताओं में काफी खुशी है। टिकट मिलने के बाद आकाश शर्मा जैसे ही राजीव भवन पहुंचे कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला पहनाकर गाजे बाजे के साथ स्वागत किया।
आकाश शर्मा ने कहा कि सुनील सोनी सिर्फ उम्र में बड़े हैं उन्होंने महापौर और सांसद रहते कोई कार्य नहीं किया है, जिससे रायपुर दक्षिण की जनता आक्रोशित है। लगातार प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, इन्हीं मुद्दों को लेकर हम जनता तक जाएंगे और कड़ी मेहनत कर चुनाव जीतेंगे, साथ ही टिकट के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी का आभार व्यक्त भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *