https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
भोपाल : मध्यप्रदेश के सरकार कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है. सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के सभी सरकारी कर्मचारियों को दीपावली से पहले अक्टूबर महीने का वेतन एडवांस में देने का ऐलान किया है।
सीएम मोहन यादव ने ट्वीट कर सरकारी कर्मचारियों को ये खुशखबरी दी है। बता दें कि मध्यप्रदेश में दीपावली से पहले एडवांस सैलरी देने की मांग विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने उठाई थी।
