ब्रेकिंग : घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, ITBP के 2 जवान घायल, सर्चिंग ऑपरेशन जारी - Balaji 36 News

ब्रेकिंग : घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, ITBP के 2 जवान घायल, सर्चिंग ऑपरेशन जारी


नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र नारायणपुर से बड़ी खबर सामने आई है। नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना करतूत को अंजाम दिया है। अबूझमाड़ के मोहंदी इलाके में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए IED ब्लास्ट किया, जिसमें ITBP (इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस) के दो जवान घायल हो गए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल एयर लिफ्ट किए जाने की खबर है। जिला अस्पताल से भी एंबुलेंस मौके पर रवाना किया गया है।

घटना उस समय हुई जब सुरक्षा बलों की एक टीम नक्सल गश्त और सर्च अभियान से लौट रही थी। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने दो जवानों के घायल होने की पुष्टि की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *