हरियाणा में दूसरी बार सैनी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम रहे मौजूद - Balaji 36 News

हरियाणा में दूसरी बार सैनी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम रहे मौजूद


हरियाणा : हरियाणा में आज मुख्यमंत्री पद और मंत्री पद की शपथ ली गई। नायब सैनी ने दूसरी बार CM पद की शपथ ली है। सैनी के बाद अनिल विज ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में हो रहा है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल हैं। नायब सैनी शपथग्रहण में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के साथ कई राज्यों के CM व डिप्टी CM भी पहुंचे थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *