CG CRIME NEWS : पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या...जानिए क्या है पूरा मामला - Balaji 36 News

CG CRIME NEWS : पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या…जानिए क्या है पूरा मामला


दुर्ग : जिले में फिर हत्या हुआ हैं। रविवार बीती देर रात मामूली विवाद में आरोपी ने मामूली सी बात को लेकर सिर पर पत्थर पटक कर एक शख्स की हत्या कर दी, मोहन नगर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। घटना सिकोला भाठा का है।

एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि घटना सिकोला भाटा क्षेत्र की है। यहां रहने वाले योगेश सोना पिता भगवान सिंह सोना के घर के सामने रोहित कुमार ठाकुर शराब के नशे में योगेश सोना के घर के सामने पड़ा हुआ था। यह बाद योगेश सोना को बुरी लगी और वह रोहित को वहां से हटाने लगा। इस बात को लेकर नशे में धुत रोहित से योगेश की तिखी बहस हुई और यह विवाद में बदल गया।विवाद बढ़ने के बाद योगेश सोना ने भारी पत्थर उठाकर रोहित के सिर पर पटक दिया।इस वार के बाद रोहित जमीन पर धड़ाम हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना पर तत्काल मोहन नगर पुलिस की मौके पर पहुंची। आरोपी योगेश सोना को हिरासत में लेने के बाद मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *