Naxalite encounter : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार जब्त… - Balaji 36 News

Naxalite encounter : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार जब्त…


सुकमा। Naxalite encounter जिले के गोगुंडा और सिरसेट्टी के जंगलों में आज फिर नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में काफी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। वहीं एक नक्सली का शव भी बरामद किया गया है।

बता दें कि सीआरपीएफ, एसटीएफ और कोबरा जवानों की संयुक्त पार्टी नक्सलियों की तलाश में निकली थी। इस दौरान गोगुंडा और सिरसेट्टी के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद एक वर्दीधारी नक्सली का शव बरामद किया गया। इसके अलावा भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी जवानों ने बरामद किया है। वहीं सुरक्षाबलों के सभी जवान सुरक्षित हैं और अभी भी जंगलों में सर्च आपरेशन जारी है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *