बड़ी ख़बर : नक्सलवाद के खात्मे को लेकर दिल्ली में चल रहा मंथन, मुख्यमंत्री ने रखा नक्सलियों के सफाये का रुट मैप - Balaji 36 News

बड़ी ख़बर : नक्सलवाद के खात्मे को लेकर दिल्ली में चल रहा मंथन, मुख्यमंत्री ने रखा नक्सलियों के सफाये का रुट मैप


 

रायपुर । नक्सलवाद के खात्मे को लेकर दिल्ली में मंथन चल रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की समीक्षा बैठक हो रही है।  गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय ने राज्य में चल रहे नक्सल ऑपरेशन और विकास कार्यों की प्रगति पर विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी उपस्थित हैं।सूत्रों के अनुसार, शाम को 6 बजे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके निवास पर मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ में सफल नक्सल ऑपरेशन के लिए मुख्यमंत्री को बधाई देने के लिए आमंत्रित किया है। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री को राज्य में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी विस्तार से देंगे, साथ ही उनकी सरकार की आगामी योजनाओं का विस्तार से प्रजेंटेशन भी प्रस्तुत करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *