MP NEWS: केंद्रीय गृहमंत्री नक्सल प्रभावित राज्यों की करेंगे समीक्षा, CM मोहन होंगे शामिल - Balaji 36 News

MP NEWS: केंद्रीय गृहमंत्री नक्सल प्रभावित राज्यों की करेंगे समीक्षा, CM मोहन होंगे शामिल


भोपाल । केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज नक्सल प्रभावित राज्यों के CM के साथ बैठक करेंगे।

इस मीटिंग में मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव भी शामिल होंगे। केंद्र सरकार नक्सलियों पर शिकंजा कसने की रणनीति बना रही है। अमित शाह विज्ञान भवन में वामपंथी उग्रवाद (LWE) प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ एक समीक्षा बैठक करेंगे। यह बैठक सुबह 10 बजे शुरू होगी। जिसमें मध्य प्रदेश के अलावा आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड, तेलंगाना, ओडिशा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *