सांसद विजय बघेल को भारतीय ओलंपिक संघ का उपाध्यक्ष एवं विदेश विभाग में सलाहकार बनाये जाने पर साहू मित्र सभा बधाई एंवं शुभकामनाएं दिया - Balaji 36 News

सांसद विजय बघेल को भारतीय ओलंपिक संघ का उपाध्यक्ष एवं विदेश विभाग में सलाहकार बनाये जाने पर साहू मित्र सभा बधाई एंवं शुभकामनाएं दिया


दुर्ग लोक सभा के लोकप्रिय सांसद विजय बघेल  को भारतीय ओलंपिक संघ का उपाध्यक्ष एवं विदेश विभाग में सलाहकार बनाये जाने पर , साहू मित्र सभा भिलाई नगर का प्रतिनिधी मंडल अध्यक्ष  खेद राम साहू के नेतृत्व में , विजय साहू पूर्व क्रेडा सदस्य एवं भाजपा नेता , उपाध्यक्ष मंजूषा साहू, कोषाध्यक्ष भरत राम साहू,युवा प्रकोष्ठ संयोजक सनत साहू के संग, सांसद निवास में मुलाकात कर बधाई एंवं शुभकामनाएं दिया गया ।
इस अवसर पर अध्यक्ष द्वारा साहू समाज के विकास के लिए राशि की मांग रखा गया, सांसद महोदय ने तत्काल सांसद कोटा से इस सत्र में 10 लाख रु की राशि प्रदान करने की स्वीकृति दिया। एवं अगले सत्र समाज के उन्नयन के लिए पुन: सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। साहू मित्र सभा भिलाई नगर, साहू समाज के उन्नयन के लिए राशि स्वीकृत करने पर सांसद श्री विजय बघेल जी का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *