पी.एम. स्वनिधी योजना में हितग्राहियों को करे पूर्ण सहयोग भिलाई-चरौदा निगम कमिश्नर ने क्षेत्रीय बैंक के प्रतिनिधि को दिये निर्देश - Balaji 36 News

पी.एम. स्वनिधी योजना में हितग्राहियों को करे पूर्ण सहयोग भिलाई-चरौदा निगम कमिश्नर ने क्षेत्रीय बैंक के प्रतिनिधि को दिये निर्देश


भिलाई-03 न्यूज- दुर्ग कलेक्टर सुश्री रिचा प्रकाश चौधरी से समय सीमा की बैठक में प्राप्त निर्देशानुसार पी.एम. स्वनिधी योजना का लक्ष्य पूर्ण करने भिलाई-चरौदा निगम द्वारा कार्यवाही की जा रही है। नगर निगम कार्यालय में इस विषय पर बुधवार दिनांक 25-09-2024 को एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधी उपस्थित रहे।

कमिश्नर डी एस राजपूत द्वारा बैक के प्रतिनिधियों से अपनी बात रखते हुए कहा कि भारत सरकार की अत्यंत महत्वपूर्ण पी. एम. स्वनिधी योजना में आप सभी बैंक हितग्राहियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करना सुनिश्चित करे। उल्लेखनीय है कि लघु व्यापार करने वाले तथा कम पूंजी वाले स्ट्रीट वेंडर्स को 10 हजार से लेकर 50 हजार रुपये का लोन देकर उनके कार्य-व्यापार को आर्थिक संबल प्रदान करना ही पी.एम.स्वनिधी योजना का उद्देश्य है। ऐसे में जिन शहरी पथ विक्रेताओं को निगम द्वारा चिन्हित कर प्रमाणित किया जाता है। उन्हे संबंधित क्षेत्र के बैंक शाखाओं द्वारा योजना से लाभान्वित किया जाना है।

भिलाई-चरौदा निगम में पी.एम. स्वनिधी योजना का कार्य संपादित करने वाले मिशन प्रबंधक आदित्य भटनागर के अलावा यूनियन बैंक भिलाई-03 से श्री अखिलेश कुमार नेताम, भारतीय स्टेट बैंक भिलाई-03 से श्री सतीश कुमार कश्यप, भारतीय स्टेट बैंक चरौदा से श्री सुमित कुमार सिंह, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया भिलाई-03 से श्री राजेश कुमार, बैंक ऑफ बड़ौदा भिलाई-03 से श्री उमाशंकर बैठक में मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *