CG : पुलिस को चकमा देकर आरोपी हुआ फरार, तीन पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी ने की कार्रवाई... - Balaji 36 News

CG : पुलिस को चकमा देकर आरोपी हुआ फरार, तीन पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी ने की कार्रवाई…


जगदलपुर। जिले के थाना केशकाल में एनडीपीएस एक्ट के मामले में आरोपी सूरज भतरा पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया है। इस घटना के चलते पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार ने कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है।
बता दें कि आरोपी सूरज भतरा को जेल ले जाते समय आरक्षक बुधराम नेताम, विजय नेताम, और डीएसएफ हरेन्द्र शोरी की सुरक्षा में फरार हो गया। इस गंभीर घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *