छत्तीसगढ़ में 26, 27 और 29 सितंबर को कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, जानें वजह - Balaji 36 News

छत्तीसगढ़ में 26, 27 और 29 सितंबर को कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, जानें वजह


रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध सेक्शन में अधोसंरचना विकास के लिए रोड अंडर ब्रिज के निर्माण के कारण ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस ब्लॉक के चलते 26, 27 और 29 सितंबर को कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

रेल प्रशासन का कहना है कि इस कार्य के पूरा होते ही सड़क उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी और ट्रेनों की गति में भी सुधार होगा। इस दौरान कुछ लोकल ट्रेनों को रद्द किया गया है और कुछ ट्रेनें देरी से रवाना होंगी।

रद्द होने वाली ट्रेनों की सूची:

  • 26 सितंबर:
    • गाड़ी संख्या 08727 (बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल)
  • 26 और 29 सितंबर:
    • गाड़ी संख्या 08719 (बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल)
  • 27 सितंबर:
    • गाड़ी संख्या 08261 (बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर स्पेशल)
    • गाड़ी संख्या 08275 (रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर स्पेशल)
  • 28 सितंबर:
    • गाड़ी संख्या 08276 (जूनागढ़-रायपुर पैसेंजर स्पेशल)
    • गाड़ी संख्या 08280 (रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल)
  • 29 सितंबर:
    • गाड़ी संख्या 08728 (रायपुर-बिलासपुर मेमू स्पेशल)
    • गाड़ी संख्या 08734 (बिलासपुर-गेवरा रोड मेमू स्पेशल)
    • गाड़ी संख्या 08733 (गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू स्पेशल)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *