गर्भवती महिला की मौत के बाद जागा प्रशासन, अवैध क्लिनिक हुए शील - Balaji 36 News

गर्भवती महिला की मौत के बाद जागा प्रशासन, अवैध क्लिनिक हुए शील


जांजगीर चाँम्पा : नवागढ़ के ग्राम पंचायत टुरी (हीरागढ़) कुछ दिनों पूर्व झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से गर्भवती महिला के हुए मौत के बाद प्रशासन हरकत मे आया और राछा व किरीत के दो झोलाछाप डाक्टरों के क्लिनिक शील किये गए। छापे मार की कार्रवाई में राजस्व एवं स्वास्थ्य व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। इस सम्बन्ध मे बीएमओ डॉक्टर नरेश साहू ने बताया कि अवैध क्लिनिको में छापामारी की गई। छापेमारी के दौरान उनसे वैद्य दस्तावेज की मांग की गई उनके द्वारा वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर क्लिनिक सील करने की कार्रवाई की गई है। आगे यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *