CG : नारायणपुर मुठभेड़ में 3 नक्सली हुए थे ढेर, दो माओवादियों पर था 41 लाख का इनाम - Balaji 36 News

CG : नारायणपुर मुठभेड़ में 3 नक्सली हुए थे ढेर, दो माओवादियों पर था 41 लाख का इनाम


नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल क्षेत्र नारायणपुर में पुलिस नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने तीन नक्सलियों को मौत के घाट उतार दिया था, जिसमें से दो नक्सली कि अब पुलिस ने शिनाख्त की है। उन पर 41 लाख रुपए का ईनाम रखा गया था। नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने मारे गए नक्सलियों के बारे में जानकारी शेयर की है।

नारायणपुर छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र बॉर्डर मुठभेड़ में 41 लाख के नक्सली मार गिराए गए हैं। अबूझमाड़ पुलिस नक्सली मुठभेड में मारे गए 3 नक्सलियों में से दो नक्सली की शिनाख्त हुई है। मारे गए नक्सलियों में DKZSC रूपेश, DVCM जगदीश शामिल है। दोनो कई बड़ी वारदात में शामिल रहे हैं। पुलिस ने सर्च अभियान में अब तक 1 नग एके 47, 1 नग इंसास, 1 नग SLR तथा 1 नग 12 बोर बंदूक बरामद किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *