वज्रपात ने फिर मचाई तबाही...आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, पेट में पल रहा था 9 महीने का बच्चा - Balaji 36 News

वज्रपात ने फिर मचाई तबाही…आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत, पेट में पल रहा था 9 महीने का बच्चा


बिलासपुर। जिले में एक दुखद घटना सामने आई है। सीपत क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान फुलकुमारी के रूप में हुई है, जो 9 महीने की गर्भवती थी। जानकारी के मुताबिक, घटना के वक्त फुलकुमारी घर के बरामदे में बैठकर सब्जी काट रही थी, तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। परिजनों ने तत्काल उसे सिम्स अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे परिवार में शोक का माहौल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *