https://balaji36news.com/wp-admin/options-general.php?page=ad-inserter.php#tab-1
भिलाईनगर। दिव्यांग महिला डी. लक्ष्मी वार्ड 19 सुपेला भिलाई निवासी को बैशाखी की आवश्यकता थी। उसने आज ही आयुक्त के समक्ष बैशाखी की मांग रखी। उसका कहना था पुरानी बैशाखी टूट गई है चलने में परेशानी हो रही है। आयुक्त बजरंग दुबे ने निगम के समाज कल्याण विभाग के अधिकारी अजय शुक्ला से तुरंत बैशाखी की व्यवस्था करने को कहा। निगम के समाज कल्यण विभाग द्वारा 1 घंटे के अंदर दिव्यांग महिला को बैशाखी उपलब्ध कराया।
आवेदिका डी लक्ष्मी का कहना था कि मुझे उम्मीद नहीं था, कि आज ही मैं बैशाखी के लिए आयुक्त के सामने आवेदन की। आयुक्त ने मेरी सुन ली मै अब नये बैशाखी लेकर अपने घर जा रही हूॅ।