उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय जेल का किया निरीक्षण - Balaji 36 News

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्रीय जेल का किया निरीक्षण


दुर्ग 21 सितंबर 2024/ उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने आज केंद्रीय जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जेल अधीक्षक से जेल में रहने वाले कैदियों के बारे में जानकारी ली। जेल अधीक्षक ने बताया कि जेल के कैदियों को व्यवसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि जब ये कैदी जेल से बाहर आए तो उनके पास व्यवसाय का साधन हो और वे समाज में सामान्य जीवन बिता सके। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जेल के कैदियों से भी संचालित व्यवसायिक प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली। कैदियों द्वारा जेल की व्यवस्था एवं प्रशिक्षण के प्रति संतुष्टि जताते हुए इसकी सराहना की गई। कुछ बंदियों ने बताया कि अच्छा कार्य करने पर उन्हें प्रोत्साहित भी किया जाता है। जेल अधीक्षक ने बताया कि कैदियों को कार्य के बद्ले आमदानी भी दी जाती है।
निरीक्षण के दौरान विधायक  गजेंद्र यादव एवं डोमन लाल कोरसेवाडा, कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र शुक्ला, अपर कलेक्टर श्री अरविंद एक्का, जिला पंचायत के सीईओ श्री अश्विनी देवांगन, डिप्टी कलेक्टर श्री मुकेश रावटे, सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *