सरकारी दायित्वों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- विष्णुदेव साय - Balaji 36 News

सरकारी दायित्वों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं- विष्णुदेव साय


रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार सुशासन और पारदर्शिता के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, हमारी सरकार भ्रष्टाचार को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेगी। जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने X पर पोस्ट करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 की नई किताबों को कबाड़ में बेचने के मामले में उन्होंने तुरंत अपर मुख्य सचिव को जांच के निर्देश दिए थे।

उन्होंने कहा कि जांच के बाद प्रथम दृष्टया लापरवाही सामने आने पर पाठ्य पुस्तक निगम के महाप्रबंधक प्रेम प्रकाश शर्मा (राप्रसे आरआर – 2013) को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा, यह सुशासन की सरकार है, और सरकारी दायित्वों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा लापरवाही मिलने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *