सेंट्रल जेल में कैदी की मौत से मचा हड़कंप, इस मामले में 11 माह से बंद था... - Balaji 36 News

सेंट्रल जेल में कैदी की मौत से मचा हड़कंप, इस मामले में 11 माह से बंद था…


दुर्ग। जिला सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी की आज शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक कैदी एनडीपीएस एक्ट के तहत गांजा के मामले में दुर्ग जेल में बंद था।
पद्मनाभपुर थाना प्रभारी टीआई अंबिका प्रसाद ध्रुव ने बताया कि कैदी की मौत की सूचना दुर्ग सेंट्रल जेल से मिली है। मृत कैदी की शुक्रवार को अचानक तबियत खराब हो गई। जिसके बाद जेल प्रबंधन ने उसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया था। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत शव का पंचनामा करने के बाद उसे पीएम के लिए भेज दिया गया है। मृत कैदी सुंदरजीत जाल 26 वर्ष, उड़िया पारा सुपेला का रहने वाला था। वह पाटन थाना के गांजा प्रकरण में 26 अक्टूबर 2023 से जेल में बंद था। पुलिस ने बताया की मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *