छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती: 26 मई से होगी 975 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा, जानें डिटेल्स - Balaji 36 News

छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती: 26 मई से होगी 975 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की मुख्य लिखित परीक्षा, जानें डिटेल्स


रायपुर। पुलिस मुख्यालय ने छत्तीसगढ़ में सूबेदार, उप-निरीक्षक संवर्ग, प्लाटून कमांडर के 975 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए मुख्य लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा इन पदों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा 26, 27 और 29 मई को आयोजित की जाएगी।

मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन संभाग मुख्यालय रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जगदलपुर और अंबिकापुर में किया गया है। परीक्षा केंद्र की सूचना व्यापम द्वारा पृथक से दी जाएगी। परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र व्यापम के वेबसाइट से 18 मई को सुबह 10 बजे से डाउनलोड किए जा सकेंगे। मुख्य लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *