CM साय ने ईद-मिलादुन्नबी की दी मुबारकबाद, कहा -पैगंबर मुहम्मद साहब की तालीम मानवता की तरक्की के लिए है - Balaji 36 News

CM साय ने ईद-मिलादुन्नबी की दी मुबारकबाद, कहा -पैगंबर मुहम्मद साहब की तालीम मानवता की तरक्की के लिए है


रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने मुस्लिम भाईयों सहित प्रदेशवासियों को पैगम्बर साहब के जन्मदिवस ईद-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी है। इस पवित्र मौके पर उन्होंने देश-दुनिया में अमन-चैन और लोगों की खुशहाली की कामना की है।

इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म

माना जाता है कि इस दिन इस्लाम धर्म के संस्थापक पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था। पैगंबर मोहम्मद का जन्म मक्का में हुआ था। उन्होंने अल्लाह के संदेशों को सभी तक पहुंचाया। इस त्योहार को नबी मुहम्मद के जीवन और उनके संदेश के प्रति समर्पित रूप से मनाया जाता है।इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों में एकत्र होकर नमाज पढ़ते हैं। कहा जाता हैं कि इस दिन पवित्र कुरान के पाठ से अल्लाह की रहमत बरसती है। साथ ही इस दिन लोग अपने परिजनों और करीबियों से मिलकर मिलाद-ए-नबी की शुभकामनाएं भी देते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *